[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Bjp ने जारी की 107 Candidate की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
राष्ट्रीय

Bjp ने जारी की 107 Candidate की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

admin
Last updated: April 17, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली। यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी की सूची में पहले चरण के 58 सीटों में 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। इसके अलावा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। बाकी बची सीटों के बारे में अभी फैसला बाकी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच साल में सीएम योगी के शासनकाल में योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आज घोषित कुल उम्मीदवारों से पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।

यूपी चुनाव (UP Chunav) को लेकर पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने उन्हें गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने साहिबादाद से सुनील शर्मा को टिकट दिया है। पार्टी ने एक बार फिर नोएडा से पंकज सिंह पार्टी को टिकट दिया है। पार्टी ने लोनी से नंदकिशोर गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जेवर से धीरेंद्र सिंह पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अतरौली से मंत्री संदीप सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

पार्टी ने पूर्व गवर्नर और पार्टी नेता बेबी रानी मौर्य को आगरा देहात सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने आगरा कैंट से मंत्री जीएस धर्मेश को टिकट दिया है। आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय पार्टी के उम्मीदवार होंगे। एतमादपुर से धर्मपाल सिंह को टिकट दिया गया है। मुरादाबाद नगर से रितेश गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। देवबंद से बृजेश सिंह रावत को टिकट मिला है। फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में सबसे अधिक गरीबों के लिए मकान बना है। उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की तरफ से दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज गरीब कल्याण की नई आशा मोदी के शासन प्रणाली में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाई, गुंडों और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रात को 12 बजे भी बहू-बेटियां निडर होकर घूम सकती हैं। उन्होंने कहा कि योगीजी की सरकार ने दंगामुक्त शासन प्रदेश में दिया है। आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस हाईवे का जाल बिछ रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।

 
इससे पहले पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए ऐसे चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की है जो बीजेपी को जीत दिलाने में कामयाब हों। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व सूची को अंतिम रूप देने को लेकर कई राउंड की बैठक थी।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में 10 फरवरी से वोटिंग शुरू हो जाएगी। कुल सात चरणों में वोट पड़ेंगे। आखिरी वोटिंग 7 मार्च को होगी। इस ‘चुनाव मंथन’ का अमृत ठीक एक महीने बाद यानी 10 मार्च को निकलेगा। इस दिन यूपी समेत सभी पांच राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर भी) के नतीजे आएंगे।

इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article फिल्म निर्माता अली अकबर इस्लाम धर्म छोड़ हिन्दू बने
Next Article Esha Gupta Nude Pic : ईशा गुप्ता ने Nude होकर शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?