राष्ट्रीयचुनाव आयोग आज 3:30 बजे 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का...

चुनाव आयोग आज 3:30 बजे 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का करेगा एलान !

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा ( PM Modi security Breach ) को लेकर सियासी बहस में उलझा है तो दूसरी तरफ भारतीय चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने आज साढ़े तीन बजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों ( Assembly Election 2022 ) की तारीखों का ऐलान करने की घोषणा की है। इसके लिए मीडिया इनवाइट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस बार यूपी में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। साल 2017 में सात चरणों में यूपी में मतदान संपन्न हुआ था। नए नियमों की घोषणा कर सकता है EC बता दें कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों संग कई दौर की वार्ताएं की हैं। चुनावी कार्यक्रमों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ( Election Commission ) की अलग-अलग टीमों ने चुनावी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा भी लिया है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ नए नियमों की भी घोषणा हो सकती है। इन राज्‍यों पर रहेगा सबसे ज्यादा जोर विधानसभा चुनाव 2022 ( Assembly Election 2022 ) यूं तो पांच राज्‍यों गोवा, पंजाब, मण‍िपुर, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में होना है, लेकिन सर्वाधिक चर्चा उत्तर प्रदेश और पंजाब की हो रही है। उत्तर प्रदेश में जहां बीजेपी सत्‍ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है वहीं पंजाब में कांग्रेस को विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर जोर पकड़ता जा रहा है। दूसरी लहर की तरह लाखों के कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। कोविड मामलों के उछाल को देखते हुए कई राज्‍यों में पार्टियों ने रैलियां रद्द करने और जनता से वर्चुअल तरीके से जुड़ने तथा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाने का फैसला भी किया है। चुनाव आयोग की आज की घोषणा से स्‍पष्‍ट हो सकेगा कि पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किन तारीखों पर होंगे और इसके नतीजे कब आएंगे, जिसके बाद राज्‍यों में नई सरकारों का गठन होगा। साथ ही चुनाव प्रचार का तौर तरीका क्या होगा।
 
 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories