राष्ट्रीयAssembly Election 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,...

Assembly Election 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिये आपके शहर में कब चुनाव होंगे !.

नई दिल्ली.  इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. जिन राज्यों में चुनाव होंगे वो हैं- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और वर्तमान में भाजपा की नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार है. गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार है. जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. इस बार इन चुनावों में आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर दे सकती है.

शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया. इस बार के चुनाव में खास बात ये है कि उम्मीदवार ऑन लाइन भी अपना पर्चा भर सकेंगे. चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है. इस बार सभी राज्यों के चुनाव कुल 7 फेज में होंगे.आईए एक नज़र डालते हैं कि आपके शहर में कब चुनाव होंगे….

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में इस बार 7 अलग-अलग फेज में चुनाव कराए जाएंगे. वोटिंग की शुरुआत 10 फरवरी से होगी.
पहले चरण की वोटिंग

10 फरवरी को होगी.
दूसरा फेज- 14 फरवरी
तीसरा फेज- 20 फरवरी
चौथा फेज- 23 फरवरी
पांचवां फेज- 27 फरवरी
छठा फेज- 3 मार्च
सातवां फेज- 7 मार्च

गोवा, पंजाब और उत्तराखंड
एक चरण में होगा चुनाव
14 फरवरी को वोटिंग होगी

मणिपुर
27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग
10 मार्च को नतीजे- चुनाव आयोग

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories