राष्ट्रीयUP में BJP का सीएमCM कैंडिडेट कौन होगा, BJP के पूर्व सांसद...

UP में BJP का सीएमCM कैंडिडेट कौन होगा, BJP के पूर्व सांसद ने भरी सभा में मंच से किया ऐलान

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही UP+YOGI उपयोगी का नारा दे चुके हैं, भले ही अमित शाह कह चुके हैं कि 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो यूपी की जनता को 2022 में योगी को मुख्यमंत्री बनाना होगा, लेकिन यूपी बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस खत्म होने के बजाय बढ़ ही जाता है। पिछले काफी वक्त से एक सवाल उत्तर प्रदेश की राजनीति के अंदर उठा रहा है और वो सवाल यह है क्या बीजेपी उत्तर प्रदेश में सीएम फेस बदलेगी?। हालांकि, इस सवाल पर पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ के नाम पर महुर लगा चुके हो। लेकिन पार्टी के अंदर योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व रास नहीं आ रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व मऊ से पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का बयान कुछ इसी तरफ इशारा कर रहा है। 

दरअसल, उन्होंने भरी सभा में मंच से इशारा करते हुए कहा है कि यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा पीएम मोदी के बेहद करीबी है। वो भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते है। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से संकल्प लेते हुए कहा कि हम शर्मा जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने बचे जीवन में इनके लिए काम करेंगे। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर द्वारा दिए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडिया वायरल होने के बाद बीजेपी का उत्तर प्रदेश में सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इसको लेकर सियासी गलियारों में एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, अभी तक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) यही कहती रही है कि यूपी चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता व मऊ से पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब चुनाव की तिथियों का ऐलान कभी हो सकता है।  

 हरिनारायण राजभर बलिया जिले के तंगुनिया के रहने वाले हैं। उनके तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। वे हेल्थकेयर, फार्मेसी बिजनेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पहली बार पहली बार भाजपा को घोसी लोकसभा सीट पर जीत दिलाई थी। लोकसभा चुनाव 2014 में उन्होंने बीएसपी के दारा सिंह चैहान को हराने में सफलता हासिल की थी। हरिनारायण राजभर यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 1997 से 2002 के बीच वे कारागार, लघु सिंचाई और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था। राजभर पहली बार वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता हासिल की थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories