राष्ट्रीयलॉकडाउन में शादियां बंद, SDM ने 3500 कन्याओं के कन्यादान में बांट...

लॉकडाउन में शादियां बंद, SDM ने 3500 कन्याओं के कन्यादान में बांट दिये 18 करोड़, ऐसे किया फर्जीवाड़ा !

भोपाल।  सरकार की इस योजना में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और उनके परिवार को शादी के लिए वित्तीय मदद दी जाती है. लेकिन इसके लिए उन श्रमिकों का भवन और अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. इसमें कुल 51 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसी योजना में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत की गयी थी. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के जिस सिरोंज जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ EOW ने FIR दर्ज की, उन्होंने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने उस वक्त 3500 युवतियों के कन्यादान में 18 करोड़ रुपये बांट दिए, जब लॉकडाउन में शादियां बंद थीं.  

विदिशा एसडीएम शोभित त्रिपाठी ने सिरोंज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहते हुए विवाह सहायता योजना के तहत ये करोड़ों का घोटाला किया. त्रिपाठी ने उन लोगों को इस महत्वपूर्ण योजना का राशि बांट दी, जो इसके पात्र ही नहीं थे. कई फर्जी हितग्राहियों को भी योजना का पैसा दिया गया. EOW ने अब त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टचार, गबन, धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि विदिशा के कलेक्टर ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की थी. उसमें भी यह आरोप सही पाए गए थे. इस  मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी नाराजगी जाहिर की थी.

जानकारी के मुताबिक, इस मामले को विधानसभा में भी उठाया गया था. खुद बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा विधानसभा में इस मामले को लाए. उन्होंने बताया था कि सीईओ त्रिपाठी ने विवाह सहायता योजना के तहत कोरोना काल में बोगस हितग्राहियों को करोड़ों रुपए वितरित कर दिए. इसके बाद हुई जांच में आरोप सही पाया गया. जांच में पता चला कि जब लॉकडाउन लगा था और सार्वजनिक शादियों की अनुमति नहीं थी, तब सीईओ शोभित त्रिपाठी ने 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के बीच करीब 3500 हितग्राहियों को विवाह सहायता के नाम पर 18 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए बांट दिए.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories