राष्ट्रीयजानिए, कौन है ‘Bulli Bai app’ के मास्टरमाइंड नीरज !

जानिए, कौन है ‘Bulli Bai app’ के मास्टरमाइंड नीरज !

भोपाल. देश में हड़कंप मचा रहे बुली बाई ऐप विवाद के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़ गए हैं. दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया बुली बाई एप कांड का सरगना 20 साल का नीरज बिश्नोई भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का छात्र है. वह सीहोर स्थित वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) कर रहा है. नीरज पढ़ाई में तेज है. उसकी आर्थिक भले ही अच्छी न हो, लेकिन उसने 10-12वीं में 86 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. आरोपी राजस्थान के नागौर का रहने वाला है.

गौरतलब है कि इस वक्त वह सेकेंड ईयर में है. उसने दो साल पहले यहां एडमिशन तो लिया था, लेकिन कोविड-19 के कारण कभी कॉलेज नहीं आया. बुली बाई एप मामले में उसका नाम आते ही कॉलेज मैनेजमेंट ने उसे निष्कासित कर दिया है. अब इस मामले में सीहोर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को नीरज के पिता दशरथ से पूछताछ करने पहुंची थी. उसके पिता पेशे से दुकानदार हैं. उनकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा है. दिल्ली पुलिस नीरज को अपने साथ ले गई थी. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्‍त किया. जिस मोबाइल को जब्त किया गया, वह नीरज की मां का है.

जानकारी के मुताबिक, पिता ने पुलिस से कहा कि नीरज ने हमें बताया है कि वह किसी भी गलत काम में शामिल नहीं था. उसने दिल्‍ली पुलिस टीम को भी बताया कि वह निर्दोष है. ऐसा संभव है कि किसी ने उसकी फोटो का दुरपयोग किया हो. आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि नीरज ने 86 प्रतिशत से दसवीं पास की थी और राज्‍य सरकार ने उसे लैपटॉप दिया था. हमारी आर्थिक स्थिति अच्‍छी नहीं थी. हम बेटे के लिए कंप्‍यूटर नहीं खरीद सकते थे. कक्षा 12 में भी 86 प्रतिशत हासिल किए और 2019 में उसे वेल्‍लोर इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी भोपाल में प्रवेश मिल गया था. वह इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था. वह लैपटॉप पर रात 11 बजे तक काम करता था. हाल ही में वह पारिवारिक शादी में शामिल होने राजस्‍थान गया था और 25 दिसंबर को जोरहाट लौटा था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories