राष्ट्रीयAlert : एक्सपर्ट टीम ने बताया – भारत में हर रोज़ 10 लाख केस...

Alert : एक्सपर्ट टीम ने बताया – भारत में हर रोज़ 10 लाख केस आएंगे, इस तारीख से पीक पर होगा कोरोना!

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर हाहाकार मचा है. अब ओमिक्रॉन के चलते भारत में कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus 3rd Wave) आ गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक जनवरी में तीसरी लहर का पीक दिख सकता है. यानी इसी महीने कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा केस सामने आ सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और (IISc) और इंडियन स्टैटिसटिकल इंस्टीट्यूट (ISI ) बेंगलुरु के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में हर रोज़ 10 लाख केस आएंगे. बता दें कि शुक्रवार को कोरोना के एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस आए हैं.

ये स्टडी प्रोफेसर शिव अथरेया, प्रोफेसर राजेश सुंदरसन, IISc और ISI बेंगलुरु की टीम ने किया है. एक्सपर्ट के मुताबिक ये अनुमान ओमिक्रॉन के संक्रमण को ध्यान में रख कर लगाया गया है. स्टडी में कहा गया है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आएंगे और इसका असर फरवरी में दिखेगा. हालांकि इसमें ये भी कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों की अलग-पीक होगी. कोरोना के सबसे ज्यादा केस जनवरी मध्य से लेकर फरवरी के दूसरे हफ्ते तक दिखेगी. साथ ही मार्च से कोरोना के केस कम होने शुरू होंगे.

स्टडी के मॉडल के मुताबिक दिल्ली में पीक जनवरी के मध्य या तीसरे सप्ताह तक हो सकता है. तमिलनाडु के लिए ये जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में होगा. ये अनुमान पिछले संक्रमण और टीकाकरण को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है. मॉडल ने माना कि या तो 30%, 60% या 100% आबादी अतिसंवेदनशील है. वायरस के प्रति संवेदनशील लोगों के प्रतिशत के आधार पर, भारत में दैनिक मामले पीक के दौरान लगभग 3 लाख, 6 लाख या 10 लाख हो सकते हैं.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर के शोधकर्ताओं के इसी तरह के एक अध्ययन ने अनुमान लगाया है कि भारत में कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर 3 फरवरी तक पीक पर हो सकती है. नेशनल कोविड -19 सुपरमॉडल कमेटी ने भी पिछले महीने भविष्यवाणी की थी कि फरवरी में भारत में कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने की उम्मीद है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories