राष्ट्रीयहरियाणा सरकार ने बिना मास्क सेवाएं न देने के आदेश सख्ती से...

हरियाणा सरकार ने बिना मास्क सेवाएं न देने के आदेश सख्ती से किए लागू

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की पाबंदियों में बड़ी छूट दी है। अब खुले में 500 से अधिक लोग एक साथ एकत्रित हो सकेंगे। हालांकि इसके लिए डीसी से पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। भीड़ जुटाने में कोविड मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 दिसंबर 2021 सुबह पांच बजे तक बढ़ा दिया है।

अभी प्रदेश में लॉकडाउन की बंदिशें 28 नवंबर सुबह पांच बजे तक लागू थीं। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शनिवार शाम महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए।

पूर्व में दी गई छूट लागू रहेंगी। डीसी अपने-अपने जिलों में सरकार की हिदायतों को सख्ती से लागू करें। बंदिशों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नो मास्क-नो सर्विस सख्ती से लागू हो, चूंकि संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करवाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए महामारी से बचने के लिए पूरी एहतियात बरतें। डीसी जिलों में टेस्ट, ट्रेस, ट्रैक, टीकाकरण व निवारण की नीति के अंतर्गत काम करें। सरकारी कार्यालय में बिना मास्क सेवाएं न देने के आदेश सख्त से लागू किए जाएं। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories