[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र – राज्य के पुलिस प्रमुख को निर्देश वो डाबर इंडिया को एक “आपत्तिजनक” विज्ञापन वापस ले
बिजनेस

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र – राज्य के पुलिस प्रमुख को निर्देश वो डाबर इंडिया को एक “आपत्तिजनक” विज्ञापन वापस ले

admin
Last updated: April 18, 2026 7:49 am
admin
Share
SHARE

मध्य प्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया है कि वो डाबर इंडिया को एक “आपत्तिजनक” विज्ञापन वापस लेने के लिए कहें.इस विज्ञापन में एक महिला समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है. मिश्र ने पुलिस प्रमुख से कहा है कि अगर विज्ञापन वापस नहीं लिया जाता है तो कंपनी पर कानूनी कदम उठाएं.

प्रदेश के गृहमंत्री का ये बयान डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन को लेकर आया है, जिसमें एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए और एक-दूसरे को छलनी से देखते हुए दिखाया गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पत्रकारों से बात करते हुए मिश्र ने कहा, “मैं इसे गंभीर मामला मानता हूं इसलिए क्योंकि इस तरह के विज्ञापन और क्लिपिंग केवल हिंदू त्योहारों की रस्मों पर बनाए जाते हैं. उन्होंने (विज्ञापन) समलैंगिकों को करवा चौथ मनाते हुए और एक-दूसरे को छलनी से देखते हुए दिखाया. भविष्य में,वे दो पुरुषों को ‘फेरे’ लेते दिखाएंगे. यह आपत्तिजनक है.”

मिश्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को कंपनी से इस विज्ञापन को वापस लेने के लिए कहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा करने में कंपनी विफल रहती है, तो इस पर कानूनी क़दम उठाएंगे.”रविवार को करवा चौथ मनाया गया. करवा चौथ पर,उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं,अपने पति की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए शाम चांद निकलने तक उपवास रखती हैं.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर के लिए सीधी फ्लाइट 26 नवंबर से शुरू, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया
Next Article कबड्डी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल होता था, जिसे युवा पुनः अपना रहे हैं- गोविंद साहू

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?