कबड्डी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल होता था, जिसे युवा पुनः अपना रहे हैं- गोविंद साहू

0
9

डिलेश्वर प्रसाद साहू
 
धमतरी

ग्राम तरागोंदी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे  गोविंद साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी ने कहा कि कबड्डी का खेल हर गांव में होने की परंपरा छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान होती थी ,जो धीरे-धीरे बंद हो रही थी, अब युवाओं ने  कबड्डी खेल को अपना रहे हैं । आजकल युवा कबड्डी खेल में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं जिससे हर गांव में कबड्डी का आयोजन दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिससे हमारी छत्तीसगढ़ की प्रमुख खेल कबड्डी के आयोजन से छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बढ़ोतरी हो रही है ।इस प्रकार खेल आयोजनों से खिलाड़ियों की शारीरिक व मानसिक विकास होता है, साथ ही आपसी भाईचारे , एकता ,संगठन एवं आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होती है ।इस कार्यक्रम में सभापति तारिणी चंद्राकर आयोजक समिति को कबड्डी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को राजा बंजारे एवं दुलार सिन्हा ने भी संबोधित किया और कबड्डी आयोजनों पर जोर देने की बात कही। यह आयोजन नवज्योति क्लब  एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया था । जिसमें  पुरस्कार के रुप में क्रमशः 10,000 , 7000 , 5000 एवं  3000  रुपए रखी गई थी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच  मालती साहू ,सोहन साहू कोरा ,तामेश्वर निषाद,  टेमन निषाद ,श्याम सुंदर साहू जुगदेही , गंगा राव शिंदे, चमन साहू, शत्रुघ्न साहू उपसरपंच , गुजरा से गुहरी राम, उत्तरा पटेल ,आयोजक समिति से तुलेश्वर साहू, कोमल साहू ,नंदकुमार साहू ,तुकेश साहू, धनंजय मंडावी ,पूरनलाल, भीखम निषाद, दिलीप कुमार, समस्त ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित थे।