राष्ट्रीयअसद कैसर – पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच काफी करीबी और दोस्ताना...

असद कैसर – पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच काफी करीबी और दोस्ताना संबंध हैं

कश्मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को तुर्की के बाद अब अजरबैजान ने भी सपोर्ट किया है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं, इस मामले में असद कैसर ने कहा कि पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच काफी करीबी और दोस्ताना संबंध हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अजरबैजान शांति से रहना चाहते हैं, हालांकि दोनों देश कश्मीर और कराबाख जैसे मुद्दों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने इसके अलावा अजरबैजान के लोगों को विवादित क्षेत्रों का हल निकलने पर बधाई भी दी. गौरतलब है कि पिछले साल ही आर्मीनिया, अजरबैजान और रूस ने नागोर्नो-काराबाख के विवादित हिस्से पर सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था.

असद ने बाकू की अपनी यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अजरबैजान और आर्मेनिया की संसदों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है. उन्होंने इसके अलावा कश्मीर का राग भी अलापा और कहा कि इस क्षेत्र में चल रही क्रूरता की वे निंदा करते हैं. असद ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान केवल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के माध्यम से ही संभव है और उन्होंने इस मुद्दे का समर्थन करने के लिए अजरबैजान सरकार और उसके लोगों को धन्यवाद भी दिया. 

बता दें कि नागोर्नो-काराबाख का विवादित हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान का हिस्सा माना जाता है मगर 1994 से ये इलाका यहां रहने वाले जातीय अर्मीनियाई लोगों के हाथों में था. कई साल पुराने इस विवाद में अजरबैजान और जातीय अर्मीनियाई लोगों के बीच छह हफ्तों तक युद्ध भी चला था. समझौते के बाद आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान ने इस समझौते को अपने और अपने देशवासियों के लिए दर्दनाक बताया था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories