[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार को लेकर हीला-हवाली बरतने का आरोप लगाया
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार को लेकर हीला-हवाली बरतने का आरोप लगाया

admin
Last updated: April 17, 2026 12:35 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वालों, गरीबों को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा चाहे वो कितने भी ताकतवर क्यों न हों। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (CBI) के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार छोटा हो या बड़ा, वो किसी ना किसी का हक छीनता है। ये देश के सामान्य नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित करता है, राष्ट्र की प्रगति में बाधक होता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है।’

लुटेरों को आज बख्शा नहीं जाता: मोदी

पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार को लेकर हीला-हवाली बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले जिस तरह सरकारें और व्यवस्थाएं चलीं, उनमें प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों इच्छाशक्ति की कमी थी। आज भ्रष्टाचार पर प्रहार की राजनीतिक इच्छाशक्ति है और प्रशासनिक स्तर पर निरंतर सुधार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज देश को ये भी विश्वास हुआ है कि देश को धोखा देने वाले, गरीब को लूटने वाले, कितने भी ताकतवर क्यों ना हो, देश और दुनिया में कहीं भी हों, अब उन पर रहम नहीं किया जाता, सरकार उनको छोड़ती नहीं है।’

निरंतर प्रयास से कायम हुआ विश्वास: पीएम

पीएम ने कहा, ‘बीते 6-7 सालों के निरंतर प्रयासों से हम देश में एक विश्वास कायम करने में सफल हुए हैं कि बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकना संभव है।आज देश को ये विश्वास हुआ है कि बिना कुछ लेन-देन के, बिना बिचौलियों के भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।’ मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘आज हम भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आने वाले 25 वर्ष, यानि इस अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि की तरफ देश बढ़ रहा है। आज हम गुड गवर्नेंस- प्रो पीपल, प्रोएक्टिव गवर्नेंस को सशक्त करने में जुटे हैं।’

लोगों को बेवजह परेशानी से बचाने का रास्ता बनाया: मोदी

मोदी ने अपनी सरकार में कई कानूनों को खत्म करने और उबाऊ प्रक्रियाओं से मुक्ति की दिशा में किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आज देश में जो सरकार है, वो देश के नागरिकों पर ट्रस्ट करती है, उन्हें शंका की नजर से नहीं देखती। इस भरोसे ने भी भ्रष्टाचार के अनेकों रास्तों को बंद किया है। इसलिए दस्तावेजों के वैरीफिकेशन के लेयर्स को हटाकर, करप्शन और अनावश्यक परेशानी से बचाने का रास्ता बनाया है।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article असद कैसर – पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच काफी करीबी और दोस्ताना संबंध हैं
Next Article कुशीनगर के लिए सीधी फ्लाइट 26 नवंबर से शुरू, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?