छत्तीसगढ़। सरकार द्वारा मेडिकल कालेज़ मे हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है | लेकिन यहां के स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजन को भुगतना पड़ रहा है| अंबिकापुर जिले के मेडिकल कॉलेज के SNCU और बच्चा वार्ड में 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है| ये सभी नवजात बच्चे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती थे|
बच्चों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया| इस मामले की जानकारी लगते ही प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जिला प्रशासन की आपात बैठक बुलाई| इस बैठक में कलेक्टर, एसपी, CMHO, मेडिकल डीन अधीक्षक, CEO, जिला पंचायत और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे |
डॉ. जे.के. रिलवानी बाल रोग विशेषज्ञ, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने बताया, “हम लोग पूरा प्रयास करते हैं, यहां गंभीर शिशुओं को ही भर्ती किया जाता है। कभी-कभी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं होता।”
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 4 नवजात शिशुओं की मौत का मामला सामने आया है।
डॉ. जे.के. रिलवानी बाल रोग विशेषज्ञ, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने बताया, “हम लोग पूरा प्रयास करते हैं, यहां गंभीर शिशुओं को ही भर्ती किया जाता है। कभी-कभी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं होता।” pic.twitter.com/6HkyvShdlP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2021

वही, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली दौरा स्थगित कर वापस प्रदेश लौट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर साढ़े 3 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। दरअसल अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत के मामलों के चलते स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली दौरा स्थगित किया है।