केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक

admin
By admin
3 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. गृह मंत्री अमित शाह इन मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.

 

 

 

 

 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. उद्धव के साथ इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और डीजीपी संजय पांडेय भी शामिल होंगे. 

हालांकि, छत्तीसगढ़ की तरफ से भी दो प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी दिल्ली में हैं जो इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि बघेल का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम नहीं है. इसमें महासमुंद जाएंगे. यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यह बैठक दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हो रही है. यह बैठक 2 बजे तक चलेगी. 

अमित शाह कर करे अध्यक्षता 

इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं. इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को भी बुलाया गया है. इस बैठक का फोकस सुरक्षा के साथ साथ विकास जैसे मुद्दों पर है. इसमें केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, आईबी डायरेक्टर अरविंद कुमार और गृह मंत्रालय के तमाम बड़े अफसर शामिल होंगे. सीआरपीएफ के डीजी भी इस बैठक में शामिल होंगे. 

10 राज्यों के सीएम को बुलाया गया 

अमित शाह ने बैठक के लिए 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया. ताकि इन राज्यों में नक्सल गतिविधियों की जानकारी ली जा सके. साथ ही बैठक में नक्सलियों से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा होगी. बैठक में छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड और ओडिशा पर विशेष जोर दिया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *