फिर देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आयी तेजी, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31,382 नए मामले सामने आए !

admin
By admin
1 Min Read

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर एक फिर बढ़ने लगा है। आज लगातार दूसरे दिन कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31,382 नए मामले आए है। 32 हजार 542 लोग वायरस से रिकवर हुए हैं तो वहीं 318 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा

कुल मामले- 3,35,94,803
सक्रिय मामले- 3,00,162
कुल रिकवरी- 3,28,48,273
कुल मौतें- 4,46,368
कुल वैक्सीनेशन- 84,15,18,026

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,65,696 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 55,99,32,709 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें, देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना वायरस के 31,382 नए मामले और 318 मौतें में केरल में कल आए कोरोना वायरस के 19,682 मामले और 152 मौतें शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *