राष्ट्रीयतालिबान सरकार शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी : लड़कियां शिक्षा पा सकती...

तालिबान सरकार शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी : लड़कियां शिक्षा पा सकती है लेकिन इन शर्तो के साथ, जाने

अफगानिस्तान (Afghanistan) में 20 साल बाद फिर से तालिबान (Taliban) का शासन शुरू हो गया है. अपने पहले शासन में तालिबान का महिलाओं का जैसा रवैया था, वैसा ही रवैया अब भी अपनाया जा रहा है. 1996 से 2001 में जब तालिबान का शासन था तब महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर दिया गया था और उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए. हालांकि अब तालिबान दावा कर रहा है कि वो बदल गया है. लेकिन वो ये भी कह रहा है कि महिलाओं को कुछ प्रतिबंधों को मानना होगा.

तालिबान सरकार के नए उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी (Abdul Haqqani) ने कहा कि हम 20 साल पीछे नहीं जा सकते. हम जहां हैं, वहीं से हमें शुरू करना होगा. हालांकि, यूनिवर्सिटीज-कॉलेज में महिलाओं को इस्लामी पहनावा पहनना होगा. उन्हें हिजाब भी रखना होगा. उन्होंने कहा, ‘हम को-एड को अनुमति नहीं दे सकते. हम लड़के और लड़कियों को साथ पढ़ने की इजाजत नहीं देंगे.’ हक्कानी ने ये भी कहा कि तालिबान पढ़ाए जा रहे विषयों की भी समीक्षा करने की तैयारी कर रहा है.

तालिबान ने अपने पहले शासन में कला और संगीत पर रोक लगा दी थी. हालांकि, इस बार अभी तक ऐसा हुआ नहीं है और टीवी और न्यूज चैनल में अब भी महिलाएं दिख रही हैं. पर फिर भी तालिबान की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. 

पिछले हफ्ते ही टोलो न्यूज को दिए इंटरव्यू में तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकरुल्लाह हाशमी ने कहा था, ‘महिलाओं को बच्चे पैदा करना चाहिए और उनकी परवरिश करनी चाहिए.’ और जब सरकार में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सवाल किया गया तो हाशमी ने कहा, ‘ये जरूरी नहीं है कि महिलाएं भी कैबिनेट में हों.’

तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था. उस समय उसने अपने विरोधियों को ‘माफी’ देने का वादा किया था. हालांकि, उसके बाद भी तालिबानी लड़ाकों ने विरोधियों से मारपीट की है. पत्रकारों को पीट रहे हैं. महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को हिंसक रूप से तितर-बितर किया जा रहा है. एक ऐसी सरकार बनाई है, जिसमें एक भी महिला नहीं है. 

तालिबान की नई हायर एजुकेशन पॉलिसी ने बहुत कुछ बदल दिया है. पहले यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ सकते थे. छात्राओं के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं था. बस हेडस्कार्फ था, वो भी एक विकल्प के तौर पर. हालांकि, तालिबान के आने से पहले ही स्कूलों में लड़के और लड़कियों की अलग क्लासेस लगाई जाती थीं. लड़कियों को घुटने से नीचे ट्यूनिक पहनने को कहा गया था. उन्हें सफेद हेडस्कार्फ पहनना जरूरी था. लड़कियों को जींस, ज्वैलरी पहनने और मेकअप करने की इजाजत नहीं थी.

इस बीच संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने आशंका जताई है कि तालिबान के आने से इस साल के आखिरी तक 97% अफगानी गरीबी रेखा से नीचे जा सकते हैं. अफगानिस्तान के बैंकों के बाहर लोग 200 डॉलर निकालने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं. अफगानिस्तान के पहले निजी बैंक न्यू काबुल बैंक के बाहर रविवार को 2 हजार से ज्यादा लोग खड़े हुए थे. 

जैदल्लाह मशवानी के लिए रविवार तीसरा दिन था जब वो 200 डॉलर के लिए बैंक के बाहर खड़े हुए थे. उनका कहना है कि तालिबान हर रात को लिस्ट बनाता है कि अगले दिन किसे पैसा देना है, लेकिन सुबह होते ही नई लिस्ट आ जाती है. मशवानी कहते हैं, ‘वो हमारा पैसा है. लोगों को इसे पाने का अधिकार है.’ उन्होंने कहा कि किसी के पास पैसा नहीं है. तालिबान को कुछ करना चाहिए ताकि लोगों को पैसा मिल सके.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories