[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Gujarat के CM विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अब कौन होगा नया CM?
राष्ट्रीय

Gujarat के CM विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अब कौन होगा नया CM?

admin
Last updated: April 17, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) में बड़ी सियासी हलचल सामने आई है. वहां पर सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने गुजरात (Gujarat) की जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुझे लगातार सहयोग मिला है. रुपाणी ने कहा कि मेरे इस्तीफे से किसी नए नेता को इस जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुझे 5 साल के लिए जिम्मेदारी दी गई थी और यह भी मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए काफी है.

Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigns pic.twitter.com/J8hl8GCHui

— ANI (@ANI) September 11, 2021

उन्होंने कहा कि बीजेपी अगला चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ेगी और चुनाव में जीत भी दर्ज करेगी. रुपाणी (Vijay Rupani) ने कहा कि मुझे इस जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि पार्टी अलग-अलग वक्त में जिम्मेदारियां बदलती रहती है और इसी कड़ी में मेरा इस्तीफा हुआ है. सभी लोग एकगुट होकर गुजरात के विकास के लिए काम करेंगे.

बताते चलें कि पिछले चुनाव में बीजेपी (BJP) गुजरात में हारते-हारते बची थी. अंतिम समय में खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात (Gujarat) में मोर्चा संभाला था. जिसके बाद बीजेपी वहां थोड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम नितिन पटेल को गुजरात का नया सीएम बनाया जा सकता है. अगर पार्टी ऐसा करती है तो राज्य में किसी पटेल को सीएम बनाने की मांग भी पूरी हो सकती है.

Gandhinagar: Vijay Rupani submitted his resignation to Governor Acharya Devvrat, from the post of Gujarat’s Chief Minister pic.twitter.com/VqavB2jj9h

— ANI (@ANI) September 11, 2021

नितिन पटेल के अलावा पुरुषोत्तम रुपाला, सीआर पटेल और मनसुख मांडविया का नाम भी सीएम पद की रेस में सामने आया है. इनमें से किसके सिर पर सीएम पद का ताज सजेगा, ये अभी क्लियर नहीं है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सहमति के बाद इस संबंध में कोई घोषणा हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने रविवार को गांधीनगर में विधायक दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इसी बैठक में प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुंबई की एक और निर्भया ने तोडा दम, आखिर कब रुकेंगे हैवानो के हैवानियत भरे कदम
Next Article वेद परसदा के 6 दुकानों में हुआ चोरी मस्तूरी पुलिस के कार्यों पर उठ रहे सवाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?