[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वेद परसदा के 6 दुकानों में हुआ चोरी मस्तूरी पुलिस के कार्यों पर उठ रहे सवाल
बिजनेस

वेद परसदा के 6 दुकानों में हुआ चोरी मस्तूरी पुलिस के कार्यों पर उठ रहे सवाल

admin
Last updated: April 18, 2026 7:50 am
admin
Share
SHARE

अमित खुटें

मस्तूरी

मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चोरी होने की सूचना आए दिन प्राप्त हो रही है लोगों में पुलिस विभाग के पेट्रोलिंग व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए अब उनकी  उदासीनता पूर्वक कार्यों पर लोगों को आक्रोश हो रहा है। दिन-ब-दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है कभी कोई मेडिकल शॉप में तो कभी किसी की घरों में या फिर व्यवसायिक परिसरों पर आए दिन चोरी जैसी घटनाएं मस्तूरी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती ही जा रही है।ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा की है जहां शनिवार की रात को वेद परसदा बस स्टैंड से लगे लगातार 6 दुकानों पर चोरी की कोशिश गई है । या शायद तक हो गई है,क्योंकि इस मामले में मस्तूरी पुलिस दुकानदारों से पूछताछ कर रही है, खबर लिखने तक कितनी समाने चोरी हुआ कितने रुपए तक चोरी हुई है या पता नहीं चल पाया है  । कई दुकानों के ताले टूटे हैं तो कहीं दरवाजे टूटे हुए सवेरे जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान की ताला टूटी हुई है

सवेरे सवेरे बस स्टैंड वेदपरसदा में  अफरा-तफरी मची हुई थी लगातार 6/6 दुकानों पर इस तरह की चोरी होना या फिर चोरी की कोशिश करने जैसी घटनाएं देख लोगों में मस्तूरी पुलिस विभाग के प्रति गुस्सा जाहिर होते दिखा। मस्तूरी पुलिस के प्रति गुस्सा जाहिर इसलिए लोगों का जायज है क्योंकि शनिवार को भागवत केवट की भाई कोंदा केवट के घर से दो कट्टी चावल और कुछ नगदी सहित सामान चोरी हुआ था जिसका लोगों ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई मौके पर पुलिस भी पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गया फिर एक घंटा बाद उस युवक को थाने से छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मस्तूरी पुलिस पर आरोप भी लगाया है कि चोरी करने वाले युवक से पैसे का लेनदेन करके उस युवक को छोड़ दिया गया। लिहाजा उसका दुष्परिणाम यह हुआ कि उसी रात्रि वेद परसदा के ही 6 दुकानों में फिर से चोरी जैसी घटनाएं घटी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस युवक को पुलिस ने पकड़ कर ले गया था वह आदतन चोर बदमाश लूटेरा नशेड़ी किस्म का लड़का है जो गांव में आए दिन ऐसी छोटे-मोटे घटनाओं को अंजाम देता रहता है। कुछ दिन पूर्व ही बस स्टैंड के ही हर्ष मेडिकल स्टोर में भी चोरी जैसी घटनाएं घटित हुई थी। उसका भी मामला कहां तक पहुंचा है क्या चोर को पुलिस नहीं ढूंढ पाई है? वेद परसदा निवासियों में आए दिन चोरी की घटनाओं को देखते हुए खौफ का माहौल बना हुआ है। वेद परसदा के, सुनील पान सेंटर, व्यास मोबाइल रिपेयर, योगेश मोबाइल शॉप, प्रमोद ऑटो सेंटर, प्रदीप हेयर कटिंग, दिनेश किराना स्टोर, कोंदा केवट के घर सहित एवं पूर्व में हर्ष मेडिकल स्टोर में चोरी जैसी वारदातें हुई है। मौके पर मस्तूरी पुलिस पहुंची है और पतासाजी कर रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Gujarat के CM विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अब कौन होगा नया CM?
Next Article ख़ुशी के पल : नीरज चोपड़ा ने जब अपने माता पिता का छोटा सा सपना पूरा किया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?