viral newsShocking-Video : बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर कर रहा मंत्र...

Shocking-Video : बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर कर रहा मंत्र का जाप

जब शरीर पर जरा सी चाय या खौलता हुआ पानी गिर जाए तो कस्सम से जान निकल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चे का ऐसा कारनामा वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बस दिमाग में एक ही सवाल घूमेगा कि जो मैं देख रहा हूं क्या वो मुमकिन है? क्योंकि दद्दा, खौलते हुए तेल से समोसे निकालना अलग बात है। लेकिन उबलते हुए पानी में समाधि लागकर बैठना अकल्पनीय है। घटना कहां की है, कब की है। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन ये वीडियो जरूर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग बच्चे की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ हैरान भी हैं। वहीं बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा है, ऐसा लग रहा है कि वह किसी मंत्र का जाप कर रहा है। पानी में उसके चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं और कड़ाही में पानी तेज रफ्तार से खौलाया जा रहा है। आस-पास के लोग हैरानी से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन बच्चे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

यह वीडियो ट्विटर यूजर @iSandeepBisht ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये 2021 का भारत है। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 64 हजार से अधिक व्यूज और छह सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बालक कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है और हाथ जोड़े हुए है। कड़ाही का पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बाकी का हिस्सा फूलों से ढका है। आस-पास लोगों की भीड़ है जो बालक को हैरानी से देख रही हैं। क्योंकि कड़ाही चूल्हे पर रखी है जिसकी लड़कियां धूं धू कर जल रही हैं। ऊपर एक सफेद रंग का पोस्टर भी है जिस पर भक्त प्रहलाद  लिखा है।”

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories