बिजनेसरायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ : अपनी पीड़ा राष्ट्रीय...

रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ : अपनी पीड़ा राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्मुख रख चुके हैं वही निर्णय लेगा

देहरादून

रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि वह अपनी पीड़ा राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्मुख रख चुके हैं और अब वही निर्णय लेगा। साथ ही कहा कि यदि कोई निर्णय नहीं हुआ तो हमारा भी अपना समूह है और हम सब मिलकर फैसला लेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ और पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं के मध्य हुई तू तू-मैं-मैं सुर्खियों में रही थी। इसके बाद विधायक काऊ दिल्ली चले गए थे। वहां उन्होंने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात की।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूछे जाने पर विधायक काऊ ने कहा कि दिल्ली जाकर अपने परिवार से मिलना गुनाह थोड़े ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारा परिवार है और परिवार के मुखिया से बात करना हमारा कर्तव्‍य भी है। काऊ ने कहा कि उन्होंने अपनी पांच साल की पीड़ा से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। पार्टी के जिन नेताओं से पांच मिनट मिलना भी मुश्किल होता है, उनके द्वारा एक-एक घंटे का समय देकर बात सुनी गई। साथ ही न्याय देने का भरोसा दिलाया गया। यह उनके परिवार का मामला है।

विधायक काऊ ने कहा कि अपनी पीड़ा के संबंध में वह प्रांतीय नेतृत्व के साथ सरकार को भी अवगत करा चुके हैं। अब राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बारे में बताया है। अब निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। विधायक काऊ ने कहा कि वह अपने साथी मंत्री, विधायकों को भी दर्द बता चुके हैं। वे जो भी निर्णय लेंगे वह उनके साथ चलूंगा।

  • पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड) ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। मैने इस मसले पर विधायक उमेश शर्मा से बात कर ली हैं। कही कोई समस्या है तो मिल-बैठ कर हल कर लेंगे।
  • डा धन सिंह (स्वास्थ्य मंत्री) ने कहा कि पार्टी ने पूरे मसले पर प्रदेश महामंत्री को जांच सौंपी है। यह मसला वही देखेंगे। इस पर वह सभी पक्षों से बातचीत कर निर्णय लेंगे।
  • प्रीतम सिंह (नेता प्रतिपक्ष) ने कहा कि राजनीति में कभी किसी दल के दरवाजे बंद नहीं होते। परिस्थितियां आती हैं, तो शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उस पर अमल किया जाएगा।

चर्चा में रही विधायक उमेश शर्मा की गतिविधियां

मंगलवार को विधायक उमेश शर्मा काऊ स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान वह काफी देर तक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक काजी निजामुद्दीन से चर्चा में मशगूल दिखे। इसके कुछ समय बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का उद्बोधन शुरू हुआ तो वह मीडिया से बातचीत को बाहर आ गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories