जब शरीर पर जरा सी चाय या खौलता हुआ पानी गिर जाए तो कस्सम से जान निकल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चे का ऐसा कारनामा वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बस दिमाग में एक ही सवाल घूमेगा कि जो मैं देख रहा हूं क्या वो मुमकिन है? क्योंकि दद्दा, खौलते हुए तेल से समोसे निकालना अलग बात है। लेकिन उबलते हुए पानी में समाधि लागकर बैठना अकल्पनीय है। घटना कहां की है, कब की है। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन ये वीडियो जरूर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग बच्चे की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ हैरान भी हैं। वहीं बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा है, ऐसा लग रहा है कि वह किसी मंत्र का जाप कर रहा है। पानी में उसके चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं और कड़ाही में पानी तेज रफ्तार से खौलाया जा रहा है। आस-पास के लोग हैरानी से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन बच्चे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
बच्चा खौलते हुए पानी से भरी कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा ! pic.twitter.com/L6TIywLliu
— J.K.Verma (@netnewsup) September 8, 2021
यह वीडियो ट्विटर यूजर @iSandeepBisht ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये 2021 का भारत है। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 64 हजार से अधिक व्यूज और छह सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बालक कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है और हाथ जोड़े हुए है। कड़ाही का पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बाकी का हिस्सा फूलों से ढका है। आस-पास लोगों की भीड़ है जो बालक को हैरानी से देख रही हैं। क्योंकि कड़ाही चूल्हे पर रखी है जिसकी लड़कियां धूं धू कर जल रही हैं। ऊपर एक सफेद रंग का पोस्टर भी है जिस पर भक्त प्रहलाद लिखा है।”

