राष्ट्रीय40 बच्चों की टीचर्स ने की बेरहमी सामूहिक पिटाई, 6 स्टूडेंट गंभीर हालत में अस्पताल...

40 बच्चों की टीचर्स ने की बेरहमी सामूहिक पिटाई, 6 स्टूडेंट गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फतेहाबाद घटना 6 सितंबर की है, जिसे लेकर शिक्षा विभाग से लेकर बाल संरक्षण आयोग तक ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले में अभिवावकों की ओर से शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में रिपोर्ट मांग ली गई है। पीड़ित स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें एक छात्र की शरारत के कारण पीटा गया और इसका आरोप 3 शिक्षकों पर लगाया गया है।हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 40 बच्चों की सामूहिक पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 शिक्षकों ने 40 बच्चों की जमकर पिटाई की, जिसके कारण कई छात्र घायल हो गए। पिटाई के बाद कई छात्रों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

छात्रों का कहना है कि उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं, जिसके बाद छुट्टी के वक्त स्कूली स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किए। घटना के बाद आक्रोशित अभिवावकों ने स्कूल के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद मेडिकल टेस्ट कराकर एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं कई स्कूली छात्रों ने अब स्कूल जाने से इनकार कर दिया है।

इस मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने एसपी से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ज्योति बैंदा ने एसपी को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं अभिवावकों ने आयोग से आरोपी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories