Bigg Boss OTT : शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट की गंदी लड़ाई, शमिता ने निशांत को दीं गालियां

admin
By admin
2 Min Read

‘बिग बॉस ओटीटी’ में इस बार शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट की गंदी लड़ाई हो गई। लड़ाई के बीच शमिता ने निशांत को गालियां दीं, जिससे वह भड़क गए और दोनों ने एक-दूसरे पर खूब पर्सनल अटैक किए। ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के एक एपिसोड में जब शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) से कहा कि वह निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) से इसलिए दूर-दूर रहती हैं क्योंकि एक अन्य शो में निशांत ने उनके साथ कुछ ऐसी हरकत की थी जो ‘हद पार करने जैसी थी’। उसी से अंदाजा हो गया था कि शमिता और निशांत के बीच भी कुछ ठीक नहीं है और आने वाले वक्त में इन दोनों के बीच गंदी लड़ाई या फिर टकराव देखने को मिल सकता है।

हाल ही ऐसा देखने को मिल भी गया। बिग बॉस द्वारा दिए गए चक्की पीसने के टास्क के दौरान शमिता और निशांत भट्ट की जमकर कहा-सुनी हुई। दोनों ने एक-दूसरे को खूब गालियां दीं और कीचड़ उछाला। नौबत यहां तक आ गई कि शमिता का इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया और वह जोर-जोर  से रोने लगीं।

यह देख शमिता के ग्रुप के लोग उनकी मदद के लिए भागे। वहीं दूसरी ओर निशांत सभी से कहते रहे कि उन्होंने आज तक बिग बॉस के घर में किसी को भी गाली नहीं दी है तो फिर शमिता ने उन्हें गालियां क्यों दीं? उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूरत में इस तरह का बर्ताव और गालियां बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT live) की लाइव फीड का वीडियो रिलीज किया है, जिसमें शमिता और निशांत एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *