नारी सशक्त होगी तो देश होगा सशक्त – प्रधानमंत्री श्री मोदी

admin
By admin
4 Min Read

मोहन प्रसाद यादव 

अनूपपुर 

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिले की कृषि सखी चम्पा देवी से किया संवाद
 
दीनदयाल अंत्योदाय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम के तहत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडू, मणिपुर के एक-एक स्वयं सहायता समूह की हितग्राहियों से संवाद किया। जिसके तहत अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के ग्राम सोनियामार की कृष्णा स्वयं सहायता समूह की कृषि सखी चंपा सिंह से संवाद करते हुए उनके जीवन के संघर्ष तथा आत्मनिर्भर बनने के सफर को जाना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करते हुए कृषि सखी चंपा सिंह ने बताया कि उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ है,

12 वर्ष की अल्पआयु में मेरे पिता का देहांत हो गया। जिसके चलते पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। मॉ की सहायता के लिए उन्हे जिम्मेदारी उठानी पड़ी। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच संघर्ष का मार्ग तय करते हुए उनका विवाह हुआ, तो उनके पति का भी आकस्मिक निधन अल्प समय में ही हो गया। जिससे जीवन कठिन लगने लगा। पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन से जुड़ी तो उन्हे जीवन की राह आसान सी लगी और उन्होने इस मार्ग पर चलकर समूह के माध्यम से कुछ नया करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से पांच प्रदेशों में आजीविका संवर्धन के प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर कौशल विकास व आजीविका संवर्धन के लिए सार्थक प्रयास प्रारंभ किए।  

चम्पा सिंह ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि उन्होंने जैविक कृषि के लिए कीटनाशक खाद्य आदि के क्षेत्र में भी स्व-सहायता समूह के माध्यम से किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रसंशा व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी से 6 मिनट 36 सेकण्ड तक कृषि सखी चम्पा सिंह से संवाद करते हुए उनकी बातें गम्भीरता से सुनी। उन्होंने जैविक खेती के लिए जैविक कीटनाशक, खाद्य तैयार करने व इस सम्बंध में अभियान चलाकर प्रषिक्षण देने की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति मन में ठान ले तो परिवर्तन आता ही है।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होगी, तो परिवार और देष भी सशक्त होता है। प्रधानमंत्री जी ने जिले के चम्पा सिंह को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए जैविक खेती सम्बन्धी प्रशिक्षण में टेक्नालॉजी का उपयोग कर ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर देश के अन्य राज्यों के स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। उन्होंने ऑनलाईन टेक्नालाजी के कार्य में मध्यप्रदेश सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात भी कही। जिले की कृषि सखी चम्पा सिंह ने प्रधानमंत्री जी को अपने स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये जैविक कृषि उत्पाद तथा कोरोना काल में सेनेटाईजर, मास्क, हैण्डवाश उत्पाद के संबंध में भी जानकारी दी।  

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वीडियो कांफ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। तत्पष्चात् राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सफर के संबंध में लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम को केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने भी संबोधित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *