[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बजरंग ने पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती में कजाकिस्तान के रेसलर को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया
खेल

बजरंग ने पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती में कजाकिस्तान के रेसलर को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया

admin
Last updated: April 18, 2026 9:03 am
admin
Share
SHARE

Tokyo olympic 2020: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने पिता के भरोसे पर खरा उतरते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही उनका ओलिंपिक पदक का सपना भी पूरा हो गया है। टोक्यो ओलिंपिक में अब तक भारत की झोली में 6 पदक आ चुके हैं। बजरंग ने पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती में कजाखस्तान के रेसलर को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। बजरंग की जीत के लिए उनकी मां ने शिवरात्रि व्रत रखा था, जबकि उनके पिता को भी पूरा भरोसा था कि बेटा खाली हाथ नहीं लौटेगा।

8-0 से जीता मुकाबला

इस मैच में बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे गेम में डेढ़ मिनट का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने जबरदस्त आक्रमण किया। उन्हें दो टेक डाउन के बाद तीन अंक मिले और आखिरी 30 सेकेंड में फिर उन्होंने दो अंक बटोरे। अंत में बजरंग ने 8-0 से एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

कैसा रहा बजरंग का सफर

टोक्यो ओलंपिक 2020 में बजरंग ने अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के एर्नाजर अकमातालिवे पर तकनीकी आधार पर जीत हासिल की थी। यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ था पर तकनीकि आधार पर बजरंग विजेता बने थे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ईरानी पहलवान को चित करके मैच खत्म कर दिया था और बाय फाल से विजेता बने थे। हालांकि, सेमीफाइऩल मैच में उन्हें अजरबैजान के पहलवान के हाथों 12-5 से हार का सामना करना पड़ा।

लेग डिफेंस पर किया काम

बजरंग पूनिया पिछले दस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीता है। अपने दमखम के आधार पर जीतने वाले बजरंग के लिए ‘लेग डिफेंस’ समस्या रहा है। लेकिन, उन्होंने इस पर मेहनत की है। विदेशी कोच के साथ बजरंग ने विशेष तौर पर लेग डिफेंस और स्टेमिना पर काम किया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ओलिंपिक पदक का पिछले 100 साल का इंतजार खत्म करने के लिए सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी
Next Article Sunny Leone Sexy Video:पोर्न स्टार Sunny Leone के Hot फोटो वीडियो इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Sexy Video हो रहे वायरल!

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?