कुश्ती में आज भारत के लिए बड़ा दिन है, रेसलर रवि कुमार दहिया रूस के उगएव जाउर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में

admin
By admin
1 Min Read

कुश्ती में आज भारत के लिए बड़ा दिन है. रेसलर रवि कुमार दहिया रूस के उगएव जाउर के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे. वह कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं. हालांकि उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनसे गोल्ड की उम्मीद की जाने लगी है. भारत अब तक टोक्यो ओलिंपिक में 3 मेडल जीत चुका है. जबकि रेसलिंग में एक और मेडल पक्का हो चुका है. इसके अलावा पहलवान दीपक पूनिया भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए जोर लगाएंगे.

आज टोक्यो ओलंपिक में भारत के मैच 

2:45 PM के बाद- रवि दहिया और जाउर उगएव (रूस ओलंपिक समिति)- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल

दीपक पूनिया- पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कांस्य पदक मैच

1:00 PM : पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक इवेंट में केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार

3:25 PM : विनेश फोगट महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा सेमीफाइनल (योग्यता के अधीन)

4:20 PM : पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में रवि दहिया बनाम ज़ावुर उगुएव (रूसी ओलंपिक समिति)

4:40 PM : दीपक पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती कांस्य पदक मैच में

5:35 PM : महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती 57 किग्रा कांस्य पदक मैच में अंशु मलिक (योग्यता के अधीन)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *