‘भीगी भीगी रातों में’ गाने पर बेटी संग Ganesh Acharya ने किया कमाल का डांस

admin
By admin
3 Min Read

दो दशक से भी अधिक समय से बॉलिवुड को नचा रहे फेमस कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य ने यह शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बॉलिवुड के शानदार कोरियॉग्राफर में से एक गणेश आचार्य और उनकी बेटी सौंदर्या आचार्य का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गणेश और उनकी बेटी सौंदर्या आचार्य रोमांटिक डांस  करते नजर आ रहे हैं और यह वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में हैं।

जिसमें दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो में गणेश और सौंदर्या ‘भीगी भीगी रातों में’ में गाने पर कमाल का डांस करते दिख रहे हैं। यूज़र्स ने इस रोमांटिक पर पिता और बेटी के इस डांस को दुनिया का सबसे खूबसूरत डांस बताया है। हालांकि, गणेश ने पहले भी कई वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिनमें वह बेटी सौंदर्या के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

‘बॉडीगार्ड’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में कोरियॉग्राफ करने वाले गणेश आचार्य ‘एबीसीडी’ और ‘एनी बॉडी कैन डांस’ जैसी फिल्मों में ऐक्ट भी कर चुके हैं। साल 2013 में आई फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के सॉन्ग ‘हवन कुंड’ और साल 2017 में आई फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के सॉन्ग ‘गोरी तू लट्ठ मार’ के लिए बेस्ट कोरियॉग्राफी का नैशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

गणेश आचार्य तब केवल 11 साल के थे जब उनके पिता गोपी का निधन हो गया था, जो पेशे से डांसर और कोरियॉग्राफर थे। पिता के देहांत के बाद फैमिली पर आर्थिक दिक्कतों का बोझ लद गया और छोटी सी उम्र में गणेश के कंधे पर घर की जिम्मेदारी आ गई। गणेश ने पढ़ाई छोड़ दी और वह उड़ीसा के एक शहर कटक आकर अपनी बहन से डांस की कला सीखने लगे। 12 साल की उम्र में गणेश ने अपना डांस ग्रुप शुरू किया और 19 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘अनाम’ (1992) के लिए उन्होंने कोरियॉग्राफ किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *