राष्ट्रीयस्पेशल सेल ने काला जेठेडी के साथ अनुराधा को भी गिरफ्तार किया

स्पेशल सेल ने काला जेठेडी के साथ अनुराधा को भी गिरफ्तार किया

नई दिल्ली. गैंगस्टर काला जेठेड़ी की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है. स्पेशल सेल ने काला जेठेडी के साथ अनुराधा उर्फ मेडम मिंज को भी गिरफ्तार किया है. अनुराधा राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी. आनंद पाल के एनकाउंटर के दौरान अनुराधा राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गयी थी. फरारी के दौरान लारेंस विश्नोई की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जेठेडी से हुई. पिछले 9 महीनों से दोनों लिव इन में रह रहे थे.

खास बात ये कि अनुराधा के इशारे पर काला जेठेडी राजस्थान में जबरन उगाही और कत्ल जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देता था. काला जेठेडी 2020 में फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद एक बार सिर्फ नेपाल गया था, किसी और देश नहीं गया. फिलहाल, ये अनुराधा के साथ उत्तराखंड में छिपा हुआ था. वहां से जब सहारनपुर आया तो वहां से पकड़ा गया.

एक पिस्टल भी बरामद
फरारी के दौरान जेठेडी विदेश में नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र के मुम्बई, राजस्थान, एमपी में छिपा था. काला जेठेडी का फिलहाल सागर धनकड़ हत्याकांड में शामिल नीरज बवानिया और सुशील पहलवान के करीबी था. वहीं सुशील कुमार भी काला जेठेडी के टारगेट पर था. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है.

कौन है अनुराधा?
अनुराधा@ मैडम मिंज आज से 6 साल पहले तक राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल के संपर्क में थी. उसके साथ ही आनंद पाल के गैंग को ऑपरेट करती थी. उस वक्त आनंद पाल राजस्थान के एक अन्य गैंगस्टर राजू बसोदी के टारगेट पर था. आंनद पाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से अनुराधा राजू बसोदी के टारगेट पर थी, जिसके बाद उसने बलबीर बानूड़ा का साथ पकड़ा. लेकिन उसके बाद जब बलबीर बानूड़ा पकड़ा गया तो अनुराधा लारेन्स विश्नोई के संपर्क में आई, जहां से उसे काला जेठेडी का साथ मिला. अनुराधा ही वो गैंगस्टर थी, जिसके साथ मिलने के बाद आनंद पाल फाइनेंसियल स्ट्रांग हुआ था. कहा जाता था अनुराधा का दिमाग और आनंदपाल की ताकत के सामने राजस्थान सरकार और पुलिस भी पानी भरती थी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories