राष्ट्रीयसरकारी ऑफिस नीलाम करने का कोर्ट ने दिया आदेश, जनिये क्या है पूरा मामला

सरकारी ऑफिस नीलाम करने का कोर्ट ने दिया आदेश, जनिये क्या है पूरा मामला

भरतपुर जिले में कोर्ट की तरफ से जारी किया गया कुर्की का नोटिस PWD ऑफिस की बिल्डिंग पर लगा दिया गया है। नोटिस में बताया गया है की अगर कर्मचारी की बकाया राशि अदा नहीं की गई तो 7 सितंबर 2021 को PWD कार्यालय की नीलामी के लिए बोली लगाई जाएगी। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग के मृतक कर्मचारी की राशि उसके परिजनों को न देने पर कोर्ट ने ऑफिस की बिल्डिंग को कुर्क कर आगामी 7 सितंबर 2021 को नीलाम करने के आदेश दिया है।  PWD ऑफिस की बिल्डिंग पर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। 

वीरेंद्र कुमार लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते थे. वर्ष 2017 में वीरेन्द्र की मौत हो गई थी। वीरेंद्र कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी मिथलेश और बेटे हेमेंद्र को उनके फंड का पैसा नहीं मिला। वीरेंद्र के आश्रित को नौकरी भी नहीं मिली। इस पर वीरेंद्र की पत्नी मिथलेश ने कोर्ट में PWD के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। 

कोर्ट ने आदेश दिया था वीरेन्द्र की बकाया रकम पर 6 प्रतिशत की ब्याज के साथ उनके परिजनों को दी जाए। PWD ने कोर्ट के आदेशों को अनसुना कर दिया। इस पर वीरेंद्र की पत्नी मिथलेश ने 24 अगस्त 2020 को कोर्ट में दोबारा प्रार्थना पेश किया। कोर्ट ने उस पर सुनवाई करते हुए 18 फरवरी 2021 को PWD की बिल्डिंग कुर्क करने के आदेश निकाले, लेकिन कोरोना काल के चलते कोर्ट के आदेशों का फिर से पालन नहीं हो सका। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories