राष्ट्रीयपेगासस स्पायवेयर – इजराइली कंपनी NSO ग्रुप ने इसके इस्तेमाल के लिए...

पेगासस स्पायवेयर – इजराइली कंपनी NSO ग्रुप ने इसके इस्तेमाल के लिए कई सरकारी एजेंसियों पर रोक लगा दी

पेगासस स्पायवेयर की मदद से जासूसी पर मचे बवाल के बीच इसे बनाने वाली इजराइली कंपनी NSO ग्रुप ने इसके इस्तेमाल के लिए कई सरकारी एजेंसियों पर रोक लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कुछ क्लाइंट के खिलाफ जांच कर रही है और उनमें से कुछ को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है.अमेरिका की नेशनल पब्लिक रेडियो ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि NSO ग्रुप में यह साफ नहीं किया है कि किन सरकारी एजेंसियों पर यह बैन लगाया है और यह बैन कब तक चलेगा.

कंपनी के कर्मचारी ने NPR को उन सरकारी एजेंसियों का नाम बताने से इनकार कर दिया जिन पर NSO ने अस्थाई रूप से बैन लगाया है. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, वह अपने कस्टमर की पहचान उजागर नहीं कर सकती.इस बीच इजरायली रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जाजूसी सॉफ्टवेयर पेगासस बनाने वाली कंपनी NSO के तेल अवीव स्थित दफ्तर पर बुधवार को छापा मारा था. हालांकि बाद में कंपनी ने इसे निरीक्षण बताया. वहीं इजरायली रक्षा मंत्री बेनी गेंट्ज ने भी फ्रांस दौर पर वहां की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले से पेगासस पर चर्चा की है.

इस मीटिंग में गेंट्स ने कहा कि पेगासस से जासूसी के आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं. आरोप है कि इजरायली कंपनी NSO ग्रुप के स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जासूसी के लिए भी हुआ था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories