भूमिहीन मजदूर न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत कदम – मुकेश कोसरे

admin
By admin
1 Min Read

डिलेश्वर प्रसाद साहू

धमतरी – प्रदेश में जब से छत्तीशगड़िया भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से असल छत्तीशगड़ियो की किस्मत बदलने लगी है, ब्लाक कांग्रेस भखारा अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जिस प्रकार किसानों को आर्थिक मजबूति प्रदान की है उसी प्रकार संचालित गत विधानसभा के मानसून सत्र में भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत फिर से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को सम्मान के साथ साथ आर्थिक मजबूती प्रदान करने हेतु 200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया हैजिससे प्रत्येक भूमिहीन मजदूर परिवार को 6000 रुपए प्रदान किया जाएगा

जो इस बात को फिर से साबित कर रहा है कि जन हितैषी सरकार की नीति और नियत क्या होती हैं एक तरफ जहाँ किसान, मज़दूर हितैषी होने का ढोंग करने वाली भाजपा किसानों के3साल के बोनस को न देकर प्रदेश में किसानों की हुई कर्जा माफी और किसान न्याय योजना का विरोध कर रही है वही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एक कदम और बढ़ाते हुए मजदूर भाइयो को सबल बनाने का कार्य कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *