लेबनानी-अमेरिकी पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन में मिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी की थी. पहले के कुछ दिन दोनों ने खुशी से बिताए. फिर अनबन होने लगी. उतार-चढ़ाव आए. रिश्ते संभलने-संभालने का एक दूसरे को मौका दिया.
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. कई कोशिशों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर दी. मिया खलीफा की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले फरवरी 2011 में उन्होंने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड से शादी की थी.
मिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- हमें पता है कि हमारा ब्रेकअप की घटना से संबंधित नहीं है बल्कि मतभेद होने के कारण ऐसा हुआ है. जिसे बदला नहीं जा सकता. इसलिए हम एक दूसरे पर आरोप नहीं लगा सकते. हम बिना किसी पछतावे के इस चैप्टर को क्लोज़ कर रहे हैं. बता दें, 2014 से लेकर 2015 के बीच मिया खलीफा एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं.
