महिला पत्रकार पत्रकारिता की आड़ में करती थी हथियारों का सौदा, पुलिस छापेमारी में घर से मिलीं चौंकाने वाली चीजें

admin
By admin
2 Min Read

भिंड। भिंड डीएसपी पूनम थापा को मुखबिर के जरिए एक लिखित शिकायत मिली थी कि यदुनाथ नगर में रहने वाली एक महिला पत्रकार हथियार बेचने का काम करती है।इसी सूचना पर शनिवार को डीएसपी पूनम थापा ने महिला पत्रकार सुमन भदौरिया के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान महिला पत्रकार सुमन भदौरिया के घर से पुलिस को एक पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस समेत शराब की बोतलें मिली हैं। एमपी के भिंड जिले के यदुनाथ नगर में पुलिस ने एक महिला पत्रकार के घर पर छापा मारकर कारतूस, पिस्टल और शराब की बोतलों समेत सरकारी अधिकारियों की कई सील बरामद की हैं।

पुलिस ने यह कार्रवाई अवैध हथियार बेचने की सूचना पर की है। इसके अलावा घर में से एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की कई सील भी बरामद हुई हैं। इसके साथ-साथ कई स्कूल के प्रिंसिपल की सील भी यहां से पुलिस को मिली है।

डीएसपी पूनम थापा का कहना है कि सुमन भदौरिया के घर से कई संस्थाओं के आईडी कार्ड भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह सील सुमन भदौरिया ने कहां से बनवाई है। छापेमारी के दौरान सुमन पुलिस को घर में एक पेटी छूने से मना कर रही थी।

आरोपी महिला पत्रकार का कहना था कि इस मत छूना इसमें पूजा के सामान हैं। पुलिस ने जब उस पेटी को खोला तो उसी में से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने अब पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगा रही है कि ये हथियार कहां से आए हैं। इसके अलावे अधिकारियों की सील और मुहर का यह क्या इस्तेमाल करती थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *