राष्ट्रीयIndia First Grain ATM in Haryana : देश का पहला अनाज ATM...

India First Grain ATM in Haryana : देश का पहला अनाज ATM हरियाणा में लगा, जानिये कैसे काम करती है ये मशीन

क्या कभी आपने एटीएम से अनाज निकलता हुआ देखा है? नहीं ना, चलिए हम आपको दिखाते है एक ऐसी एटीएम मशीन जिससे पैसे नहीं बल्कि अनाज निकलता है। देखा, अगूंठा लगाते ही निकला ना इस एटीएम मशीन से गेहूं। मशीन देखकर चौंक गए ना आप कि आखिर इस मशीन से पैसे की जगह गेहूं क्यूं निकल रहा है। चौंकिए नहीं, हम आपको बताते है ये मशीन क्या है और इसे यहां क्यूं और किसने लगाया है।

अब सरकारी राशन डिपुओ के आगे अनाज लेने के लिए उपभोक्ताओं को न तो लंबी लाईनों में लगना होगा और न ही राशन कम मिलने की शिकायत का कोई मौका रहेगा। दरअसल, हरियाणा सरकार अब प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए ग्रेन एटीएम स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

जी हां, जिसे आप एटीएम मशीन समझ रहे थे, वो यही ग्रेन एटीएम मशीन है, जो कि देश की पहली ग्रेन एटीएम मशीन है। यह मशीन गुरूग्राम जिले के फर्रुखनगर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो गई है। 

इस ग्रेन एटीएम मशीन के बारे में हरियाणा में खाद्य एवं आपार्ति विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि ग्रेन एटीएम लगने से सरकारी दुकानों से राशन लेने वालों के समय और उनको अनाज का पूरा माप न मिलने जैसी तमाम शिकायतें दूर हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस मशीन लगाने का मकसद “राइट क्वॉवन्टटि टू राइट बेनिफिशरी” है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा बल्कि सरकारी डिपुओं पर अनाज घटने का झंझट भी खत्म होगा और सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ये मशीनें न केवल सरकारी डिपो संचालकों को अनाज वितरण में सहायक साबित होगी बल्कि इससे डिपो संचालकों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जिले के फर्रुखनगर में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इन अन्न आपूर्ति मशीनों को प्रदेशभर में सरकारी डिपुओं पर लगाने की योजना है।

ऐसे करती है काम ये मशीन 

 यह एक स्वचालित मशीन है 
 मशीन पर लगी है टच स्क्रीन 
 मशीन के साथ एक बायोमेट्रिक मशीन भी है 
लाभार्थियों को सिर्फ आधार/राशन कार्ड का नंबर डालना होगा
प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन के नीचे लगे बैग में भर जाएगा अनाज
मशीन के माध्यम से तीन तरह के अनाज निकलते है
गेहूं, चावल और बाजरा का वितरण होगा
फर्रुखनगर की ग्रेन एटीएम मशीन से फिलहाल गेहूं का वितरण शुरू

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories