राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश : धर्माशाला के भागसू नाग में आज सुबह अचानक बादल...

हिमाचल प्रदेश : धर्माशाला के भागसू नाग में आज सुबह अचानक बादल फटने की वजह से बाढ़ के हालात

हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला के भागसू नाग में आज सुबह अचानक बादल फटने (Dharamshala Cloud Busted) की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए है. जिसके बाद प्रशासन ने शहरी इलाके में भी अलर्ट जारी किया है. बाढ़ का पानी घरों के भीतर तक घुस गया है. जिसकी वजह से कई लग्जरी गाड़ियां बह गईं. बता दें भी धर्मशाला के भागसू नाग में बादल फटने की वजह से बाढ़ (Flood In Dharamshala) आ गई है.

बाढ़ की वजह से भागसू नाग में छोटा नाला ओवरफ्लो हो गया. पानी बढ़ने की वजह से नाला विकराल नदी में तब्दील हो गया. नाले के पास मौजूद होटलों (Hotel) को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है. वहीं वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. इस घटना का वीडियो (Video Viral) भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव में किस तरह से गाड़ी बहती जा रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

बाढ़ के पानी में बह गईं कई कारें

बता दें कि रविवार देर रात से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. गर्मी से राहत मिलने के साथ ही लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. मैदानी इलाकों में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन दिनों धर्मशाला के भागसू नाग का रुख कर रहे हैं. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में वाहन मौजूद हैं. बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ में कई वाहनों के बहने की खबर है.

बादल फटने की वजह से भागसू नाग में आई बाढ़

अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहाड़ों पर बादल फटने की वजह से शहरी इलाकों में ये बाढ़ आई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां भी पूरी तरह से उफान पर हैं. इसी वजह से प्रशासन ने लोगों को अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि लोग नदियों में उतरकर अपनी जान जोखिम में न डालें. पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में भी बादल फटने की खबरें सामने आई थीं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories