महिला जेलर ने कैदियों से सेक्स के लिए वर्दी में करवाया था छेद, फिर 11 कैदियों के …!

admin
By admin
3 Min Read

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक सुधार अधिकारी को कैदियों के साथ सेक्स करने के आरोप में 7 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस महिला अधिकारी ने सेक्स के लिए अपनी पैंट में छेद करवा रखा था। आरोप है कि इस अधिकारी ने जेल में 11 कैदियों के सामने एक दूसरे कैदी के साथ सेक्स किया था। इस महिला अधिकारी की पहचान कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी की सुधार अधिकारी 27 साल की टीना गोंजालेज के रूप में हुई है। 

सरकारी अभियोजकों ने बताया कि टीना गोंजालेज ने जेल में कैदी के साथ सेक्स को आसान बनाने के लिए अपनी वर्दी में छेद कर दिया। गोंजालेज ने हिरासत में रखे गए कैदी के साथ सहमति से यौन गतिविधि को अंजाम दिया था। इस महिला के साथ सेक्स में शामिल कैदी वयस्क था और सेक्स सहमति से किया गया था। इस कारण कोर्ट ने वर्दी को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकत के मामले में ही सजा सुनाई।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल के ही कुछ कर्मचारियों ने कैदियों को किसी महिला अधिकारी के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए सुना। इस मामले की सूचना फ्रेस्नो काउंटी के शेरिफ कार्यालय को दी गई। मामले की जांच के दौरान इस महिला अधिकारी के करतूतों का पता चलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। सहायक शेरिफ स्टीव मैककॉमस ने कहा कि इस महिला अधिकारी की हरकतें किसी भ्रष्ट दिमाग वाले अपराधी के जैसे थीं।

पुलिस ने जांच में पता लगाया कि टीना गोंजालेज ने कैसे किसी कैदी के साथ यौन संबंध बनाए। इस महिला अधिकारी ने उस कैदी को एक रेजर भी दिया था, जिसे जेल में एक संभावित हथियार माना जाता है। महिला ने उस कैदी को यह भी सिखाया कि जेल अधिकारियों के सेल की तलाशी के दौरान उसे रेजर को कैसे और कहां छिपाना है। फोन लॉग्स से यह भी पता चला कि गोंजालेज काफी समय से इस कैदी के साथ जुड़ी हुई थी। 

पुलिस ने टीना गोंजालेज के ऊपर नौकरी से पहले ली गई शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि इस महिला अधिकारी की हरकतों से जेल के दूसरे सहकर्मियों की सुरक्षा को भी खतरा पहुंचा। लेकिन, महिला अधिकारी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। कैदी की सेल की तलाशी लेने पर पुलिस अधिकारियों को एक फोन भी मिला, जिससे वह महिला अधिकारी से अश्लील बातें किया करता था। 
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *