VIDEO : बेटी ससुराल छोड़कर मायके आई तो पिता और भाईयो ने पेड़ से उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा

admin
By admin
2 Min Read

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर से एक बेहद शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक लड़की को उसके ही पिता ओर भाइयों ने जानवरों की तरह कभी जमीन पर पटककर तो कभी पेड़ पर लटकाकर बुरी तरह पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया है. दरअसल मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव का है जहा की रहने वाली . पीड़िता जिसकी शादी पास के गांव भूरछेवडी मे की गयी थी.

बताया जा रहा है कि इसका पति गुजरात मे मजदूरी करने उसे छोड़कर अकेले ही चला गया था, जिससे नाराज होकर पीड़िता बिना किसी को बताए अपने मामा के यहां आंबी गांव चली गयी थी. , ”इसी बात से नाराज होकर उसके मायके वाले पहले उसे मायके लाये और फिर उसके पिता और भाइयों ने उसे पेड़ पर लटकाकर और जमीन पर गिराकर खूब बेरहमी से उसकी पिटाई की है. घटना का एक वीडियो किसी शख्स ने बनाया लिया और वायरल कर दिया एसपी विजय भगवानी ने बताया की इस मामले में 1 जुलाई की रात को एफआईआर दर्ज की गई और शुक्रवार को इस घटना के चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *