डिजिटल इंडिया अभियान : 6 वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

admin
By admin
1 Min Read

नई दिल्ली डिजिटल इंडिया अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। आइटी मंत्रालय ने बुधवार को इसकी सूचना दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डिजिटल इंडिया न्यू इंडिया की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक रहा है। इससे सेवाओं को सक्षम बनाने, सरकार को नागरिकों के करीब लाने, नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देने और लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिली है।

इस अवसर पर आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। संवाद सत्र के बाद प्रधानमंत्री द्वारा एक भाषण दिया जाएगा, जिसमें वह डिजिटल इंडिया की विभिन्न उपलब्धियों और लोगों को जोड़ने में वर्षों से चली आ रही सफलता की कहानी को रेखांकित करेंगे। जानकारी के अनुसार वह इस योजना को आगे बढ़ने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर एक दृष्टिकोण भी देंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *