Video: शख्स झूम-झूमकर लगा रहा था ठुमके, अचानक उतर गई पैंट

admin
By admin
2 Min Read

सोशल मीडिया पर रोजाना कई फनी वीडियोज शेयर किए जाते हैं. जिन्हें देखकर अपनी हंसी को रोक पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से डांस करता हुआ नजर आ रहा है. तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो @PadmraniK नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- वेट फॉर द एंड. यह वीडियो किसी शादी समारोह का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सफ्द शर्ट और ब्लैक पैंट पहनकर स्टेज पर डांस कर रहा है.

शख्स बड़े मजे से झूम-झूमकर डांस कर रहा है और वहां बैठे लोग उसे देखकर काफी एंजॉय भी कर रहे हैं. तभी डांस करते-करते शख्स अचानक से उछलता है और उसकी पैंट उतरकर नीचे गिर जाती है. ये देखकर वहां बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *