कानपुर: महानगर के पनकी थाना क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवती का शव उसके कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|घटना पनकी थाना क्षेत्र की बरगदिया पुरवा इलाके की है| जहां गुरुवार को 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला|. युवती घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी| बताया जा रहा है कि आज युवती ने अपने कमरे में कपड़े के सहारे फांसी लगा ली| इसके बाद जब परिजन कमरे के अंदर गए तो उनके होश उड़ गए| जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी| इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी| पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस फिलहाल इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आखिर युवती ने खुदकुशी क्यों की|
You Might Also Like
चक्रवात दाना: तबाही और बचाव का महानाटक
5 Min Read
सेबी विवाद: सियासत का शिकार हुआ नियमन?
7 Min Read
दिल्ली में पानी की आपूर्ति: 12 घंटे का संकट
6 Min Read
हवाई अड्डा सुरक्षा: खतरे और बचाव
6 Min Read
