जवाब दो! युवा चुने हुए जनप्रतिनिधियों से Covid19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में सुधार की मांग करते हैं।

admin
By admin
4 Min Read

कालपी (जालौन) 

युवाओं द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों से अपने अधिकार के लिए जवाब मांग रहे हैं।हाशिये पर रहने वाले समुदायों पर कोरोना का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। स्वास्थ्य सेवाओं की तीव्र कमी के कारण पूरे भारत मे न जाने कितनी मौतें हुई, अप्रैल और मई माह में ज्यादा स्वास्थ्य असुविधा देखने को मिली, हजारों संक्रमित हुए जबकि अनगिनत लोगों ने अपनी जान गंवा दी।युवा शक्ति आंदोलन के माध्यम से   युवाओं ने जवाब दो अभियान के माध्यम से जवाब तलाशने की कोशिश की है, और अपने पंचायत के लोगों को मदद करने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के अंतर्गत 4 ब्लॉक में जवाब दो अभियान चलाया गया। जवाब दो अभियान  की इस प्रेस वार्ता में ब्लॉक कुठौंद के नौरेजपुर, पिपरी(मालपुर), ब्लॉक महेवा के कीरतपुर एवं ब्लॉक कदौरा के आटा, इटौरा और दशहरी के युवा पँचायत लीडर्स ने शामिल होकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

युवा शक्ति की साइट लीड सुनीता कुमारी ने कहा, “युवा शक्ति के 100 युवा पंचायत लीडर्स ने मई माह में कालपी विधानसभा क्षेत्र के महेवा, कदौरा, कुठौंद और जालौन ब्लॉकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में COVID के लिए मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं का एक सर्वेक्षण किया था। जिसके आधार पर हमने अपने क्षेत्रीय विधायक/सांसद के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी।- पीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं की जांच के लिए सांसद/विधायक द्वारा निरीक्षण किया जाये।- आम नागरिकों को राज्य सरकारों द्वारा वादा किए गए 507 COVID19 मेडिकल किट की मांग को पूरा करें।- युवा शक्ति के पंचायत लीडर्स ने मई 2021 के दूसरे सप्ताह में सांसद और क्षेत्रीय विधायक को 300 से अधिक कॉल किए और इन मांगों को विधायक और सांसद को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किया। युवा शक्ति की मांगों को स्वीकार किया गया और सरकारी अधिकारियों द्वारा 500 से अधिक चिकित्सा किट प्रदान की गईं। इन्हें युवा शक्ति के पंचायत लीडर्स द्वारा 50 पंचायत के 100 गांवों में वितरित किया जा रहा है।

युवा शक्ति के पँचायत लीडर अंशुल या यागिक ने बताया “हम 4,000 से अधिक युवा सदस्यों के युवा संगठन हैं। हमारी मांगों को पूरा करने के लिए, हमने एक पोस्टकार्ड लेखन का आयोजन किया जहां 4,300 से अधिक पोस्टकार्ड लिखे गए और महेवा, कदौरा, जालौन एवं कुठौंद ब्लॉक क्षेत्र में वितरित किए गए। ग्राम पंचायत इटौरा के लीडर नितिन कुमार सैनी ने बताया हम COVID 19 से अनगिनत लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त करने के लिए एक कैंडल मार्च का आयोजन किये। हम अपने नेताओं से जवाब मांगते रहेंगे, जवाब दो!”कीरतपुर के श्रीकांत सिंह के अनुसार युवा शक्ति आंदोलन समानता और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और जालौन जिले में 50 पंचायतों के 100 गाँवों में काम करता है। 3 स्थानों पर 9,000 सदस्यों के साथ, युवा शक्ति ने चुने हुए प्रतिनिधियों को 12,000 से अधिक पोस्टकार्ड भेजे हैं।

मणि प्रजापति मालपुर के अनुसार युवा शक्ति ऑनलाइन अभियान के माध्यम से 18,000 से अधिक लोगों से जुड़ा हैं और जालौन में 84,000 से अधिक लोगों तक पहुंचा है।विमल कुशवाहा दशहरी का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिये जवाब दो अभियान ने लगभग 40 लाख लोगों तक पहुंच बनाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *