डिलेश्वर प्रसाद साहू
धमतरी – छत्तीसगढ़ सरकार की सपनो को साकार करने और नरुवा घूरवा गरुवा बारी योजना को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर स्वसहायता समूह की महिलाएं आगे आ रही है।स्व सहायता समूह की महिलाएं नरूवा गुरुवा घुरवा बारी के तहत विभिन्न प्रकार के आजीविका कर रहे है।इसी के तहत ग्राम बोरझरा के मां शारदा स्व सहायता समूह की महिलाएं मिलकर आंगनबाड़ी में विभिन्न प्रकार के सब्जियों की बुवाई किया है,ग्राम बोरझरा की सक्रिय महिला निर्मला रात्रे ने बताया की जय मां शारदा स्व सहायता समूह का गठन 4 जून 2014 को गठन हुआ है तभी से ही समूह की महिलाएं प्रत्येक सप्ताह 25 रुपए की बचत कर रहे है,बचत के साथ ही यह समूह आजीविका के क्षेत्र में भी काम कर रहे है तथा इस समूह से जुड़ी महिलाओं को खेती किसानी के साथ ही विभिन्न आवश्यकताओं पर समूह से ही महज 2 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है,जिससे समूह की महिलाओं को अधिक ब्याज दर पर साहूकारी कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
साथ ही जय मां शारदा स्व सहायता समूह आंगनबाड़ी पूरक पोषण आहार का संचालन कर रहे हैं,सरकार की योजना के अनुसार आंगनबाड़ी परिसर में विभिन्न प्रकार के सब्जियां एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया है। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुसुइया रात्रे,सहायिका,शांता साहू,सक्रिय महिला निर्मला रात्रे,जय मां शारदा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष रेवती साहू,गांव की जागरूक महिला उर्वशी सिन्हा, पद्मनी साहू, हेमलता साहू, सुलेना साहू, ग्वालिन साहू व मानकी साहू का विशेष सहयोग रहा।

