बिजनेसप्रशासनिक अधिकारी एवं कोरोना वॉलिंटियर्स के प्रयास से लगातार तीसरी बार शत...

प्रशासनिक अधिकारी एवं कोरोना वॉलिंटियर्स के प्रयास से लगातार तीसरी बार शत प्रतिशत रहा वैक्सीनेशन

अनूप दुबे की रिपोर्ट

छतरपुर । बड़ामलहरा ग्राम पंचायत डोंगरपुरा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है उसमें 18 प्लस का वैक्सीनेशन डोंगरपुरा में रखा गया था। वह शत प्रतिशत रहा महिला बाल विकास अधिकारी एकता गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत डोंगरपुरा में 18 से 44 वर्ष के लोगो का वैक्सीनेशन रखा गया वह शत प्रतिशत  रहा लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला आज वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविसील्ड वैक्सीन लगाई गई एवं  वॉलिंटियर्स शुभम शर्मा ने बताया कि में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के कोरोना वॉलिंटियर्स हूं , हम लोग की पूरी टीम जिला समन्वयक आशीष ताम्रकर एवं ब्लॉक समन्वयक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं । पंचायत में यह लगातार तीसरी बार शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हम लोगों ने गांव में जागरूकता कार्यक्रम किए उसका असर भी दिखा है हम लोगों के द्वारा घर-घर पीले चावल बांटे गए एवं लोगों के पंजीयन किए गए और जिन लोगों के पंजीयन नहीं थे उनके पंजीयन आज सेंटर पर किए गए। 
इस दौरान महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एकता गुप्ता , सुपरवाइजर महिला बाल बिकास ज्ञानवती सोनी ,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कोरोना वॉलिंटियर शुभम शर्मा, एएनएम राजपति साहू, ऑपरेटर अभिषेक विश्वकर्मा,  सचिव रमेस सिंह घोसी  शिक्षक विनोद सिंह जादोन, मथुरा प्रशाद यादव ,शिक्षक पटवारी अंकित वैध सहित ग्राम रोजगार सहायक अरविंद यादव , बीएलओ हीरा लाल साहू के साथ आगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायका मौजूद रही।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories