राष्ट्रीयमुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। उन्हांेने कहा कि योग केवल आसनों का समुच्चय नहीं, बल्कि यह जीवन की एक पद्धति है। योग के माध्यम से ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन सम्भव है।7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज अपने सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से भारत की इस प्राचीन विधा योग को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज से 06 वर्ष पूर्व भारत की इस प्राचीन विधा को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता देते हुए 21 जून की तिथि को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 21 जून की तिथि को पूरे देश और पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि योग भारतीय मनीषियों द्वारा विश्व को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है, जो शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रखता है। भारत के लिए यह गौरव का क्षण है कि जब हम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषि परम्परा के इस अनमोल उपहार को लोक कल्याण एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रदान करने में सफल हो पा रहे हैं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फाॅर वेलनेस’ निर्धारित की गयी है। सभी लोग कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए घर पर रहकर ही योगाभ्यास करें। इस योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। हमें विश्वास है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories