राष्ट्रीयप्रदेश सरकार इस लक्ष्य के तहत सभी नागरिकों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए...

प्रदेश सरकार इस लक्ष्य के तहत सभी नागरिकों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रतिबद्ध

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल मंे कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से प्रदेश में वृहद पैमाने पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि दिसम्बर, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक को पूरी तरह वैक्सीनेट करते हुए सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। प्रदेश में आज से 7,600 से अधिक बूथों पर कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह सुरक्षा कवच साबित होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीनेशन का निःशुल्क कार्यक्रम प्रारम्भ किया था। तभी से प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन का कार्यक्रम संचालित  किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के पहले चरण में सभी हेल्थ वर्करों को वैक्सीन देने का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में 01 फरवरी, 2021 से कोरोना वारियर्स का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराया गया। तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन की सुविधा प्रदान की गयी। इसके पश्चात चैथे चरण में 45 वर्ष से अधिक के आयु के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के इस कार्यक्रम में 01 मई, 2021 से 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लिए निःशुल्क वैक्सीन राज्य सरकार उपलब्ध करवा रही थी। आज 21 जून, 2021 से भारत सरकार इस आयु वर्ग के लिए निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में आज से 06 लाख लोगों का प्रतिदिन कोरोना वैक्सीनेशन किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से 10 लाख से 12 लाख वैक्सीन प्रतिदिन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को समय से निःशुल्क कोविड वैक्सीन देने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य के तहत सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंे डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल मंे केवल 02 बूथ संचालित हो रहे थे, आज से यहां 04 बूथ संचालित होंगे। प्रदेश के सभी जनपदों मंे कोविड वैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories