राष्ट्रीयMirzapur Latest News : मंदिर में दर्शन को लेकर पुलिस और पुजारी...

Mirzapur Latest News : मंदिर में दर्शन को लेकर पुलिस और पुजारी के बीच हुई हाथापाई, Video वायरल

विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिसर में  शनिवार और रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है लेकिन जो श्रद्धालु बाहर से आये हुए हैं उन्हें सिर्फ मंदिर की सीढ़ियों तक जाने की ही अनुमति है। कोरोना गाइडलाइन के तहत मंदिर के अंदर कोई भी श्रद्धालु नहीं जा सकता है। इस विवाद की वजह प्रशासन द्वारा जारी किया गया नया नियम ही बना।एक स्थानीय पंडा दर्शन-पूजा के लिए मंदिर परिसर में कुछ लोगों को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ही परिसर में तैनात पुलिस के जवानों से उसकी बहस शुरू हो गई।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुरोहित और पुलिस वालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस वालों ने उसे पीट दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक़्त वायरल है। बताया जा रहा है कि मामले को तूल पकड़ता देख 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एक बार फिर योगी सरकार पर सोशल मीडिया पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लग रह है।

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिसे देखते हुए मिर्जापुर पुलिस ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शनिवार और रविवार को मां विंध्यवासनी मंदिर बंद रहता है। मंदिर बंद रहने के बाद भी स्थानीय पंडा (पुरोहित) द्वारा दर्शनार्थियों को अपने साथ लेकर मंदिर के अंदर ले जाकर दर्शन करवाने के लिए ले जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा जब उसे रोका गया तो पंडा ने पुलिस से हाथापाई की, जिसके बाद फलस्वरूप पुलिस द्वारा भी बलपूर्वक उन्हें रोका गया। पूरे मामले की क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा जांच कराई जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories