बिजनेसकांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 6 महीने के भीतर...

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने का अवसर गवां चुके

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने का अवसर गवां चुके हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत राज्य में अब किसी भी सीट पर उपचुनाव की संभावना नहीं है। बीते रोज पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात ने भी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सरकार पर हमला बोला था। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फिर संकट में डाल दिया है।

मुख्यमंत्री के उपचुनाव के बारे में ढुलमुल रवैये के चलते अब संवैधानिक व्यवस्था के तहत तीन ही विकल्प शेष हैं। मुख्यमंत्री का उपचुनाव नहीं होने की सूरत में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए अथवा विधानसभा भंग कर चुनाव कराए जाएं। तीसरा विकल्प सांसद व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने पद से इस्तीफा दें और विधायकों के बीच से ही नया मुख्यमंत्री चुना जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग से संविधान के प्रविधानों के अनुसार उपचुनाव पर निर्णय ले की मांग की है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में प्रविधान है कि विधानसभा की अवधि एक साल से कम रहने पर उपचुनाव नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के रूप में सत्तारूढ़ दल को संविधान के प्रविधानों की अनदेखी नहीं करने देगी।

उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने की प्रीतम से मुलाकात प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता जल्द तय करने को पार्टी संगठन पर दबाव बढ़ रहा है। उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के चयन समेत विभिन्न मुद्दों पर वार्ता भी हुई। करन माहरा को नेता प्रतिपक्ष के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories