राष्ट्रीयगौरीगंज की बीमार महिला से लखनऊ के डॉक्टरों पर रेप का आरोप।

गौरीगंज की बीमार महिला से लखनऊ के डॉक्टरों पर रेप का आरोप।

राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट

अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र की असैदापुर की एक 40 वर्षीय युवती को बीते 07 जून 2021को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसे परिजनों ने गौरीगंज जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया था जहाँ डॉक्टरों ने कोरोना जांच करने के बाद इलाज शुरू किया,कोरोना जांच तो निगेटिव आयी लेकिन युवती की हालत में सुधार नहीं हो रहा था,डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस की बीमारी की होने की आशंका की दृष्टि से राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान केंद्र रिफर कर दिया।

युवती के परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने वहां 4 दिन भर्ती किया,इस बीच परिजनों को मिलने नहीं दिया,और सांस लेने में पहले की तरह दिक्कत बरकरार थी।

 चौथे दिन 11 जून को परिजनो ने वहां से युवती को डिस्चार्ज करवा लिया,युवती ने बाहर निकलते ही परिजनों को बताया कि मेरे साथ डॉक्टरों ने रेप किया और सिगरेट से हाथ जला दिया है।

परिजन युवती को लेकर वापस आये और दोबारा गौरीगंज जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती के पति अकबर अली ने उक्त घटना की शिकायत अमेठी एसपी व सांसद स्मृति ईरानी से की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories