राष्ट्रीयभारतीय सेना के सम्मान में मनेगा गलवान दिवस -बीटीएसएस की अनूठी पहल

भारतीय सेना के सम्मान में मनेगा गलवान दिवस -बीटीएसएस की अनूठी पहल

13 जून। गत वर्ष 15 जून को भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को जिस तरह से अपने पराक्रम से गलवान घाटी में धूल चटाई थी, उस शौर्य की स्मृति में भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) प्रथम गलवान शौर्य स्मृति दिवस मनाने जा रहा है। संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवा विभाग के सह मंत्री तेजस चतुर्वेदी ने बताया कि 14 जून को उक्त स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर शाम छह से रात्रि आठ बजे तक देश भक्ति व सैन्य पराक्रम के सम्मान में हुंकार संगीत संध्या होगी। ऑनलाइन प्रसारित होने वाले इस आयोजन में संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी अजित अग्रवाल जी, एमएलसी व बीटीएसएस के कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष अरुण पाठक, प्रतिष्ठित समाजसेवी व बीटीएसएस के प्रांत प्रभारी संजीव चतुर्वेदी भी होंगे। ऐसे कार्यक्रम को दुनिया भर के लोग देखेंगे।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हमारी सेना ने चीन की सेना को जो पछाड़ कर भगा दिया, वह हमारे सम्मान का दिन है। इस कार्रवाई में इतने ज्यादा चीनी सैनिक मरे कि आज तक चीन डर के मारे मुंह नहीं खोल पाया कि वास्तव में उसके कितने सैनिक मारे गए इसलिए बीटीएसएस ने इस दिवस को हर वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। अगले दिन 15 जून को एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित होगा। जिसमें भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण, अकैडमिशियन्स, रॉ के पूर्व अधिकारी व तिब्बत सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories