राष्ट्रीयदिल्ली : आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान

दिल्ली : आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में जारी भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आंधी के साथ बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है। हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत रहा।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

अगले पांच दिनों में लू चलने की संभावना नहीं 

आईएमडी ने शनिवार को बताया था कि अगले पांच दिनों में देश के किसी भी हिस्से में लू चलने जैसी परिस्थिति नहीं है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ दूरदराज इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

वहीं देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की तरफ भी आगे बढ़ गया है। यह ओडिशा के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों और झारखंड तथा बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories